Posts

Showing posts from June, 2024

छोड दे

जाने  वाले    मेरा   हिस्सा   छोड़  दे। जितना  बनता  है तू उतना  छोड़ दे।। पेड़ों   से रिश्ता बनाना    है   अभी। मुझको  जंगल  में अकेला छोड़ दे।। ऐन-मुमकिन है मैं ये कह सकता हूँ। चल मेरे साथ और दुनिया छोड़  दे।। देख  काँ डूबी  कहाँ की  कश्तियाँ। देख  गहराई   किनारा   छोड़   दे।। और कितने दिन चलेगा इस तरह। मेरी जाँ अब तो तमाशा  छोड़ दे।। काबू में कर सिर्फ़ मेरी दुनिया को। तेरी  दुनिया  मेरे ज़िम्मा  छोड़  दे।। क़ैद का मतलब समझता है तू तो। खोल  दे पिंजरा परिंदा छोड़  दे।। वर्ना तुझको नोच भी सकता हूँ मैं। कह   रहा  हूँ  मेरा रस्ता छोड़  दे।। भर गया दिल शहर में रहते हुए। छोड़ना है  शहर अच्छा छोड़ दे।। झेल अब तो हर मुसीबत में मुझे। मैं  ने  पहले ही कहा था छोड़ दे।। अब तो  तेरी  नींद  पूरी  हो गई। और अब तो मेरा काँधा छोड़ दे।। मौत नफ़रत करती है तुझसे '...